1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. CJP Chief Abhijit Deepke visit to Balaghat

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

CJP Chief Abhijit Deepke visit to Balaghat
भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक बच्चों की मौत के बाद शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके बालाघाट पहुंचे। बलाघाट पहुंचकर अभिजीत दीपके ने प्रभावित आदिवासी गांवों अदोरी, कोरका और बोंडारी का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटा और स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं तथा दूषित पेयजल की स्थिति का जायजा लिया।  इस दौरान उन्होंने मृत बच्चों के घर पहुंचक कर परिजनों से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
 
बाालाघाट पहुंचे अभिजीत  दीपके ने मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने मौतों का आंकड़ा तो स्वीकार कर लिया है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और दोषी अफसरों की जवाबदेही तय करने की पुरजोर मांग की है।वहीं अभिजीत दीपके ने अपने दौरे को राजनीतिक दौरे के बजाय जिम्मेदारी तय करने की कवायद बताया। उन्होंने कहा कि वे यहां किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि यह पता लगाने आए हैं कि बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों पर जवाबदेही किसकी बनती है। दीपके ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल और पोषण से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।
 
गौरतलब है कि बालाघाट में संक्रामक बीमारी से बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के बाद इस पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। विपक्षी दल कांग्रेस आदिवासी  बच्चों की मौत को लेकर लगातार सरकार को घेर रही है और अब सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन क रही है। वहीं इस पूरे मामले  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार और प्रशासन को नोटिस जारी किए जाने के बाद राजनीतिक व सामाजिक हलचल तेज हो गई है। 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?