1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul-gandhi-attacks-pm-modi-amit-shah-election-commission-india-bloc-march

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Rahul Gandhi Protest
Rahul Gandhi Election Commission protest: संसद भवन से निर्वाचन सदन तक इंडिया गठबंधन (INDIA bloc march) के पैदल मार्च के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। मार्च को सुरक्षा बलों द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सब पर कानूनी कार्रवाई होगी। ALSO READ: CEC के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन: राहुल गांधी ने बैरिकेड पर चढ़कर लहराया तिरंगा, अखिलेश-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

300 सांसद मिलना चाहते हैं, CEC डरे

संशोधित मतदाता सूचियों, धांधली के आरोपों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विपक्ष के बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए 300 से अधिक सांसद चुनाव आयोग से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के 300 सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, लेकिन वे डरे हुए हैं और मिलने से कतरा रहे हैं। यह इतिहास में पहली बार हो रहा है कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के दफ्तर जाने से रोका जा रहा है। इस बीच, राहुल और प्रियंका गांधी ज्ञानेश कुमार से मिलने के अड़े हुए हैं। ALSO READ: CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार और आयोग को नोटिस

इन्होंने जो किया है, वह देशद्रोह है

सड़क पर विपक्ष के सांसदों के साथ बैठे राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं सोच-समझकर कह रहा हूं, इनमें से एक भी बचकर नहीं जाएगा। चाहे वे नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या मोहन भागवत हों… कोई बचकर नहीं जाएगा। इन्होंने देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है और जो इन्होंने किया है, वह सीधे तौर पर देशद्रोह है।
राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में जब देश में व्यवस्था बदलेगी, तो इन सभी लोगों को उनके द्वारा किए गए संवैधानिक उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ALSO READ: जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

सड़क पर राजनीतिक पारा चरम पर

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में दर्जनों विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक और रायसीना रोड की तरफ कदम बढ़ाए। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने रायसीना रोड पर बैरिकेडिंग कर धारा 144 लागू कर दी थी। सांसदों को आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद राहुल गांधी अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग का संवैधानिक कर्तव्य है, लेकिन आयोग सत्तारूढ़ दल के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता के वोटिंग अधिकारों को छीना जा रहा है और मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियां की जा रही हैं। विपक्ष ने साफ किया है कि चुनाव आयोग और सरकार की इस कार्यशैली के खिलाफ यह लड़ाई अब सड़कों से लेकर संसद तक और तेज की जाएगी।
 
अगला लेख
Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?