शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. chief minister shivraj singh chauhan accused of stealing poetry post on twitter
Written By
Last Updated : मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (18:55 IST)

विवाद में शिवराज, जिसे पत्नी साधना सिंह की कविता बताया उस पर किसी और ने ठोंका दावा

विवाद में शिवराज, जिसे पत्नी साधना सिंह की कविता बताया उस पर किसी और ने ठोंका दावा - chief minister shivraj singh chauhan accused of stealing poetry post on twitter
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  एक कविता शेयर करने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। शिवराज सिंह ट्‍विटर पर एक कविता पोस्ट की थी।

मुख्यमंत्री ने यह लिखकर इसे पोस्ट किया कि उनकी पत्नी साधना ने कविता अपने पिता के लिए लिखी है, जिनकी कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री पर कविवा चुराने का आरोप एक यूजर ने लगाया।

भूमिका बिरथरे नाम की लड़की ने दावा किया कि यह कविता उसकी है। भूमिका ने दावा किया है कि उसने अपने डैडी की याद में इस कविता को लिखा था और 21 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था।

साधना सिंह ने इस कविता को कॉपी किया। डैडी की जगह बाबूजी शब्द कर दिया गया पोस्ट किया गया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्‍याम दास मसानी का 19 नवंबर को निधन हो गया था।