1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Shivraj Singh Chauhan worshiped cows

गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री शिवराज ने की गायों की पूजा

Chief Minister Shivraj Singh Chauhan
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गोपाष्टमी के अवसर पर यहां अपने निवास पर गायों और बछड़ों की विधिवत पूजा की। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निवास पर स्थित गौशाला में गायों और बछियाओं को आहार भी करवाया।

गायों और बछियाओं का परंपरागत तरीके से श्रंगार भी किया गया।चौहान ने आज ही पहली गौ कैबिनेट की बैठक को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा वे दिन में आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के अधीन आने वाले सालरिया स्थित गौ अभयारण्य पहुंचकर वहां निरीक्षण करेंगे। चौहान वहां भी गायों की पूजा कर गायों से संबंधित चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि गोपाष्टमी के अवसर पर गौमाताओं की पूजा-अर्चना की और उन्हें आहार ग्रहण करवाया। आज हम एक पुनीत कार्य का शुभारंभ कर रहे हैं, ईश्वर हमें सफलता प्रदान करे, यही प्रार्थना है।(वार्ता)
अगला लेख
नगरोटा एनकाउंटर : 30 किमी पैदल चलकर भारत आए थे आतंकी, ली थी कमांडो ट्रेनिंग