1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Chief Minister Mohan Yadav's warning to farmers

MP CM मोहन यादव की चेतावनी, पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Mohan Yadav
Mohan Yadav's warning to farmers: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने भोपाल में कहा है कि 1 मई से राज्य में पराली जलाने वाले किसानों को किसान कल्याण योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। यादव ने गुरुवार को इस मुद्दे पर कहा कि पराली जलाने वाले किसानों से राज्य सरकार अगले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल नहीं खरीदेगी।ALSO READ: एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में होगा टेक निवेशकों के लिए निवेशका सुनहरा अवसर : सीएम डॉ. मोहन यादव
 
मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है : उन्होंने राजस्व विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। फसल कटाई के बाद पराली जलाने की बढ़ती प्रवृत्ति ने वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद अगर कोई किसान अपने खेत में पराली जलाता है तो उसे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा।ALSO READ: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश एकजुट, बोले CM डॉ. मोहन यादव
 
यादव ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और भूमि की उर्वरता कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, मृदा संरक्षण और भूमि उत्पादकता सुनिश्चित करने के मद्देनजर राज्य सरकार का यह निर्णय 1 मई से लागू होगा।(भाषा)ALSO READ: जल गंगा संवर्धन अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पहलगाम आतंकी हमला अपडेट: भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे पर लगाई इतनी पाबंदियां