1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 9 people died in an accident in Jhabua district

झाबुआ जिले में सीमेंट से लदा ट्रक वैन पर पलटा, दुर्घटना में 9 लोगों की मौत

A truck loaded with cement overturned on a van in Jhabua district
accident in jhabua district: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार देर रात सीमेंट से लदे ट्रक के एक वैन पर पलट जाने से 9 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।ALSO READ: हिमाचल में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 श्रमिकों की मौत, 1 अन्य गंभीर घायल
 
झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 2.30 बजे घटी, जब मेघनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) को पार करते समय सीमेंट से लदा ट्रेलर-ट्रक संतुलन खो बैठा और एक वैन पर पलट गया।ALSO READ: Maharashtra: रत्नागिरि जिले में कार दुर्घटना, सूखी नदी में वाहन गिरने से 5 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। एसपी ने बताया कि पीड़ित एक ही परिवार के थे और एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अमेरिका में बिलावल भुट्टो की बोलती बंद, मुस्लिम पत्रकार की बात पर झुकाया सिर