1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress leader Rahul Gandhi's Bhopal visit

आज भोपाल में राहुल गांधी, पीसीसी में पार्टी की टॉप लीडरशिप के साथ कर रहे मंथन

Rahul Gandhi in Bhopal
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में नई जान फूकंने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भोपाल दौरे पर है। राहुल गांधी के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। एयरपोर्ट से पीसीसी तक रास्ते में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

पीसीसी पहुंचने पर सबसे पहले राहुल ने पीसीसी के ठीक सामने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन किया, इसके बाद उन्होंने पीसीसी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसके साथ राहुल गांधी ने पार्टी पर्यवेक्षकों और प्रभारियों के साथ अलग से चर्चा भी की। राहुल गांधी ने पार्टी की पॉलिटिकल अपेयर्स कमेटी की बैठक ली। राहुल गांधी आपने एक दिन के दौरे के दौरान संगठन में नई जान फूंकने के साथ कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज भी देंगे। 

वहीं दोपहर 2.30 बजे राहुल पीसीसी दफ्तर से रवींद्र भवन पहुंचेगे जहां पर वह संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने के साथ एआइसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों के अधिवेशन को संबोधित करेगे। राहुल गांधी करीब 10 साल बाद आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद जोश नजर आय़ा। एयरपोर्ट से पीसीसी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर राहुल का स्वागत किया और राहुल-राहुल के नारे लगाए। 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
जेडी वेंस के बच्चों को पीएम मोदी में दिखी दादाजी की झलक, क्या बोलीं US उपराष्ट्रपति की पत्नी?