सम्बंधित जानकारी
- मानहानि मामले में राहुल गांधी को झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका, नहीं मिलेगी यह जानकारी
- वायुसेना चीफ के बयान पर कांग्रेस ने जताई चिंता, कहा- केंद्र सरकार उठाए सुधारात्मक कदम
- Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब
- BJP के पूर्व सहयोगी के साथ एक ही मंच पर दिखेंगे राहुल गांधी और शरद पवार, दिल्ली में होगा यह कार्यक्रम
- राहुल गांधी ने लिखा PM मोदी को पत्र, PAK की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य इलाकों के लिए राहत पैकेज की मांग
राहुल गांधी 10 साल बाद पहुंचेंगे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर, संगठन सृजन अभियान का करेंगे आगाज
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में नई जान फूकंने के लिए राहुल गांधी मंगलवार को राजधानी आ रहा है। राहुल गांधी आपने एक दिन के दौरे के दौरान संगठन में नई जान फूंकने के साथ कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज भी देंगे। अब तक तय कार्यक्रम के मुतबिक राहुल गांधी भोपाल में मंगलवार को करीब 7 घंटे रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश कार्यालय दफ्तर पहुंचकर पार्टी के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने के साथ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
राहुल गांधी 3 जून को सुबह करीब 10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्त्तर तक रास्ते में कई स्थानों पर राहुल गांधी का पार्टी के नेता और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। राहुल गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर पीसीसी मुख्यालय तक जगह-जगह राहुल के बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर लगाए जा रहे है। पीसीसीस दफ्तर पहुंचने के बाद राहुल गांधी पार्टी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी पार्टी पर्यवेक्षकों और प्रभारियों के साथ अलग से चर्चा करेंगे। वहीं दोपहर 2.30 बजे राहुल पीसीसी दफ्तर से रवींद्र भवन पहुंचेगे जहां पर वह संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने के साथ एआइसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों के अधिवेशन को संबोधित करेगे।
राहुल गांधी करीब 10 साल बाद भोपाल में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय आ रहे है, इसलिए कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को ऐतिहासिक बनाने और स्वागत के लिए पीसीसी ने अलग-अलग नेताओं को जिमेदारी दी है। राहुल के आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ करने के लिए आ रहे है। पार्टी संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान का आगाज होने जा रहा है, जिसमें ब्लॉक लेवल से लेकर जिला तक पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा, अगले 90 दिनों में प्रदेश में पार्टी संगठन में आमूलचूल परिवर्तन आने जा रहा है।
