शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 5 employees of Gwalior University have been dismissed
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (20:22 IST)

ग्वालियर में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर पर 'पोर्न साइट' देखने के मामले में 5 कर्मचारी बर्खास्त

Gwalior
ग्वालियर (मध्‍यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के 5 कर्मचारियों को कार्यालय के कंप्यूटर पर 'पोर्न साइट' देखने के आरोप में बर्खास्त किया गया है।

जीवाजी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने गुरुवार को बताया कि इन पांच कर्मचारियों ने दो दिन पहले कार्यालय के कंप्यूटरों पर एक पोर्न साइट की सामग्री डाउनलोड करने का प्रयास किया, लेकिन कंप्यूटर पर सुरक्षा सुविधा उपलब्ध होने के कारण वे असफल रहे।

उन्होंने बताया कि बर्खास्त किए गए इन पांच कर्मचारियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि इनमें से चार कर्मचारियों की नियुक्ति एक बाहरी एजेंसी के जरिए की गई थी, जबकि एक अन्य विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के एक अतिथि व्याख्याता हैं।

उन्होंने बताया कि सभी पांचों कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के एक स्थाई कर्मचारी को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
केजरीवाल को मोदी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं लोग, केंद्र सरकार उन्हें रोकने के लिए लाई NCT बिल : मनीष सिसोदिया