1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Rajasthan Madhya Pradesh Opinion Poll

राजस्थान-मध्यप्रदेश में किसकी सरकार? चुनाव से पहले क्या कहता है सर्वे

Rajasthan
5 राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव होंगे। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होंगे। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग होगी। 
तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 3 दिसंबर को चुनावों के परिणाम आएंगे। परिणामों से पहले सर्वे सामने आए हैं। इससे पहले एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ सर्वे किया है। 

वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 45 फीसदी और कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
ओपिनियल पोल के सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को 118 से 130 सीटें मिलने की संभावना है। भाजपा को 99 से 111 सीट मिलने की उम्मीद है जबकि 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा सकती है।

सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 67 से 77 सीट और भाजपा को 114 से 124 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5 से 13 सीटे जा सकती हैं।
अगला लेख
छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले BJP नेता की हत्या, प्रचार के समय नक्सलियों ने धारदार हथियार से किया हमला