• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. लो कैलोरी फूड
Written By WD

ब्राउन ब्रेड का पोहा

लो कैलोरी फूड
NDND
सामग्री : ब्राउन ब्रेड स्लाइस 4 , प्याज 1 बारिक कटा, दो बड़े चम्मच मटर, धनिया, ताजा अनार दाना, नमक स्वादानुसार।

विधि :
ब्राउन ब्रेड को पानी में भिगो लें। हाथ से दबाकर चूरा कर लें। कड़ाही में एक छोटा चम्मच तेल डाल जीरा तड़का लें। फिर प्याज भून कर ताजे हरे मटर डाल दें।

थोड़ा भुन जाने के बाद ब्रेड का चूरा डालकर सुनहरा होने तक सेंके। ताजे अनार दाने और धनिए से सजाकर तुरंत गरमागरम सर्व करें।