1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. दिल ने प्यार किया है एक बेवफा से

दिल ने प्यार किया है एक बेवफा से

बेवफाई रोमांस लव मंत्र गुरु मंत्र
ND
हितेश और रेशमा में 2 वर्षों से प्रेम संबंध हैं। हितेश को अपना पुराने समय का दोस्त रवीश मिला जोकि दूसरे शहर में होने के कारण उससे बीच-बीच में कभी-कभी मिलता था। अब वह भी शहर में ही आकर पिताजी के साथ बिजनेस करने लगा है। एक दिन हितेश ने रवीश को रेशमा से भी मिलवाया।

कभी-कभी बिजनेस पार्टी आदि में रवीश हितेश और रेशमा को भी साथ ले जाता था। रवीश के व्यक्तित्व और दौलत से प्रभावित रेशमा का ध्यान रवीश पर गया। कहना न होगा कि रवीश भी उसे चाहने लगा था। इस बात से बेखबर हितेश पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश में जगह-जगह इंटरव्यू आदि की तैयारियों में व्यस्त था। इस बीच रेशमा धीरे-धीरे रवीश के और करीब आ गई और उसे ही चाहने लगी।

ND
सहेली से मिलने या जरूरी काम का बहाना बनाकर उसने हितेश से मिलना लगभग बंद कर दिया। धीरे-धीरे जब इसकी पुख्ता जानकारी हितेश को हुई तो उसे अपनी इस दोस्ती पर पछतावा हुआ। लेकिन हितेश को अब उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह रेशमा को हितेश से मिलवाने की अपनी भूल का पश्चाताप करे या इसके लिए अपनी आर्थिक कमजोरी को कोसे। ज़माने के इस कठोर दस्तूर ने उससे उसका प्यार छीन लिया था, जिसे वह जी-जान से चाहता था। लेकिन रेशमा की वास्तविक पसंद का अंदाजा उसे रवीश से मिलने के बाद ही लगा और उसके दिल से एक ही बात निकली -

मेरे बाद वफ़ा का धोखा किसी और के साथ मत करना,
गाली दुनिया तुझको देगी सिर मेरा झुक जाएगा - क़तील शिफाई