1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु

गिफ्ट देने वाले की भावना को समझें

गिफ्ट तोहफा
FILE
जन्मदिन, शादी, प्रेम प्रसंग आदि अनेक अवसर आते हैं जब हमें गिफ्ट लेने-देने से वास्ता पड़ता है। इसमें हमें गिफ्ट देने वाले की भावना को समझना चाहिए न कि उसके मूल्य आदि पर विचार करना चाहिए। यह छोटा है या कम कीमत का है आदि देखने के बजाय हमेशा इसे खुशी-खुशी स्वीकार करना चाहिए। मिलने वाले तोहफे की तारीफ करें या न करें कम से कम उपेक्षा न करें।

यदि आपके लिए ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड गिफ्‍ट लाया है तो जितने मन से लाया है उसे उतने ही अच्छे ढंग से स्वीकार कर लेंगे तो उसकी खुशी भी दोगुनी हो जाएगी। चाहे वह फूल हो, कीचैन हो। कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि आपको गिफ्ट देने के लिए जब व्यक्ति का मूड बने और उस समय या तो उतने पैसे न हों या समय न हो।

ऐसी स्थिति में आपके लिए लाया गया फूल, कीचैन आदि कोई भी आयटम दोनों के लिए रोमांचक हो सकता है। इनमें ग्रीटिंग्स का तो विशेष स्थान होता है क्योंकि इनमें लिखे शब्द काफी भावनाओं से ओतप्रोत होते हैं। व्यक्ति के विचार आदि बदलते देर नहीं लगती। इसलिए जब मन बना है गिफ्ट का तो गिफ्ट आ गया।

आज आप इन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे तो कल आपको वही व्यक्ति बड़े और अच्छे गिफ्ट भी खुशी से लाकर देगा।
- विशाल