1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु

क्यों मोहब्बत में झूठ है जायज?

आखिर लड़कियां क्यों लेती हैं इश्क में झूठ का सहारा?

मोहब्बत
मोहब्बत में वैसे तो सब कुछ जायज माना जाता है लेकिन बात जब प्रेमियों के बीच की हो, तो कई बार एक छोटा-सा झूठ भी बड़ी दरार साबित हो जाता है। ज्यादातर लड़कियां चाहती हैं कि उनका साथी उनसे किसी भी मामले को लेकर झूठ न बोले, लेकिन कई बार वो खुद इस बुरी आदत का शिकार हो जाती हैं।

आखिर ऐसे कौन-से कारण होते हैं जो प्यार में सच्चाई की उम्मीद रखने वाली लड़कियों को दूसरों से झूठ बोलने पर मजबूर कर देते हैं। पेश है ऐसी कुछ बातें, जिनके लिए लड़कियां झूठ का सहारा लेती हैं।

इम्प्रेस कर सकें :-
FILE


कोई आपकी ओर तभी आकर्षित होगा, जब आपमें कोई खास बात हो। यही वजह है कि लड़कियां अपने प्यार को इम्प्रेस करने के लिए झूठ का सहारा लेने से भी नहीं हिचकिचातीं। वो अपनी खूबियां दिखाकर आपके दिल में खास जगह बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करती हैं ताकि साथी पर उनके आकर्षण का गहरा असर हो सके।

प्यार की परीक्षा लड़कियों का कुदरती स्वभाव होता है कि या तो वे किसी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा नहीं करती, उस पर शक करती हैं या फिर भरोसे को आजमाने के लिए अपने ही प्यार की परीक्षा लेने लगती हैं। दरअसल इसके जरिए वो ये भी जानने की कोशिश करती हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हो?

मतलब ये कि अक्सर लड़कियां ये तो बखूबी समझती हैं कि उनका साथी उनसे प्यार करता है लेकिन कई लड़कियों में सामान्य तौर पर या किसी कारणवश थोड़ी भी असुरक्षा की भावना होती है तो वे अपने प्यार की परीक्षा लेकर ये जानने की कोशिश करती हैं कि उनका साथी उन्हें कितना प्यार करता है। दूसरे शब्दों में वे असल में ये जानना चाहती हैं कि उनका प्यार किस हद तक उनका साथ देगा।


खुद का बचाव :-
FILE


कई बार लड़कियां अपना बचाव करने के लिए झूठ का सहारा लेती हैं। साथ ही उनकी ये सोच होती है कि अगर उनके साथी को उनकी कोई बेहद निजी बात पता चल गई, तो कहीं उनका साथी उन्हें इसके लिए ताने न दे या उसका इस्तेमाल उनके खिलाफ करें। इसलिए उन्हें इन बातों से बचने का सही तरीका लगता है कि बस उस समय झूठ बोल दिया जाए।


अतीत को छुपाने के लिए :-
FILE


वैसे तो सभी अपने खराब अतीत से बचना चाहते हैं लेकिन लड़कियां इस मामले में कुछ ज्यादा ही संवेदनशील होती हैं। अगर उनका कोई बुरा अतीत है तो उन्हें अक्सर ये डर लगा रहता है कि कहीं उन्हें अपमान का सामना न करना पड़े या फिर कहीं ऐसा न हो कि वो अपने प्यार से दूर हो जाएं। ऐसे में उन्हें अपने अतीत को छुपाना ही सही लगता है।

अपने प्यार को चिंतामुक्त रखना :-
FILE


ऐसा नहीं है कि लड़कियां सिर्फ अपनी खूबियां दिखाने या अपनी कमियां छिपाने के लिए ही झूठ बोलती हैं। दरअसल कई बार उन्हें लगता है कि सच्चाई जानकर कहीं उनके प्यार पर कोई बुरा असर न पड़े जैसे चिंता करना, समस्याओं का सामना करना वगैरह। इसलिए वो खुद तकलीफ और चिंता को गले लगा लेती हैं लेकिन अपने प्यार को असलियत से दूर रखती हैं।

FILE
साथी को कमियों का एहसास न हो :-

ज्यादातर लड़कियां अपने प्यार को उनकी कमियों और खूबियों दोनों के साथ अपना लेती हैं लेकिन वो सोचती हैं कि अगर कभी उन्होंने अपने साथी को उसकी कमियों के बारे में बताया तो उसे बुरा न लगे या वो अपने आपमें खराब न महसूस करें। इससे बचने के लिए वो यूं ही झूठ बोल देती हैं।

दरअसल इसके पीछे उनके मन में कोई ठोस वजह नहीं होती, लेकिन वो बस अपने साथी का दिल नहीं दुखाना चाहती।