Dating Tips | आर यू रेडी फॉर दि डेटिंग?
टिप्स फॉर ए रोमांटिक डेट
ND
देखिए चाहे जो भी हो आखिर आप भी तो यही चाहते हैं ना कि आपकी डेट हो हर बार कुछ अलग, जो भर दे आपकी तन्हाइयों को स्वीट मेमोरीज से ... फिर जब मिस करेंगे आप ये सुनहरे पल तो आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा और आपके इश्क का ग्राफ दिनोंदिन ऊपर की तरफ ही बढ़ता जाएगा। आइए गौर करते हैं कुछ ऐसी ही टिप्स पर...
डेट पर जाने से पहले सबसे पहली बात ध्यान में रखें कि टायर्डनेस आप पर हावी न हो। इससे बचने के लिए भरपूर नींद लें। यदि कहीं लाँग ड्राइव जाने की प्लानिंग है तो पूरी तरह से पैक होकर जाएँ। यहाँ भी ध्यान रखें कि ज्यादा लंबी दूरी तक ड्राइव न करना पड़े नहीं तो आप थक जाएँगे।
जहाँ तक हो सके ड्रेसेस के सिलेक्शन में सावधानी बरतें। आउटफिट मौसम के अनुसार कम्फर्टेबल हो इस बात का ध्यान रखें। साथ ही कपड़ों के रंग का चयन करते समय ये ध्यान रखें कि आपके पार्टनर को कौन-सा रंग पसंद है। निश्चित ही ये बहुत छोटी सी बात है लेकिन इसे आप खुद ही फील करेंगे, जब उनका पसंदीदा रंग पहनकर उनसे मिलेंगे।
डेटिंग के लिए वेन्यू का विशेष ध्यान रखें। किसी भी ऐसी जगह पर डेट के लिए न जाएँ जो वीरान हो और न ही किसी ऐसे पब्लिक प्लेस का सिलेक्शन करें, जहाँ फैमेली के लोग आते हों क्योंकि उनकी उपस्थिति के कारण आप कम्फर्टेबल फील नहीं करेंगे।
* इसके साथ ही समय और दिन का भी ध्यान रखें। यदि आप संडे या किसी हॉलीडे पर कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो किसी ऐसी जगह का चुनाव करें, जहाँ ज्यादा रश न हो। पॉसिबल हो तो ऐसे रूट पर जाएँ जहाँ अल्टरनेट प्लेस भी हों। जो ज्यादा दूरी पर न हों। इन केस आप पहले प्लेस पर किसी कारण से न रुक पाएँ तो दूसरे प्लेस पर जा सकेंगे।
* आपस में बातचीत करते समय अपनी आवाज को कंट्रोल में रखें। जोश में आकर जोर-जोर से न बोलने लगें और न ही इतना धीमे बात करें कि आपके पार्टनर को ही सुनाई न दे।
* देखिए यह सही है कि आप उनसे मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और उन्हें इम्प्रैस करने के लिए अच्छे से तैयार भी हो रहे हैं। लेकिन घबराहट में कुछ भी नया ट्राय ना करें।
ND
* गिफ्ट वह जरिया है जिनसे आप अपने प्यार को और भी अच्छी तरह से जता सकते हैं लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर बार कोई गिफ्ट आइटम दिया जाए। आपके बीच कुछ बातें ऐसी हो सकती हैं, जो अपने आप में किसी गिफ्ट से कम न हों। जैसे मिलते ही उनके हाथ को चूम लें या मौका देखें तो गालों पर प्यारा सा किस कर लें। ऊपर से जरूर आपका पार्टनर थोड़ी नाराजगी दिखाने का प्रयास करेगा लेकिन अंदर उतना ही खुश होगा।
लीजिए जनाब, ये तो कुछ टिप्स हमने आपको रिमाइंड करा दी हैं अब इन्हें अपनाएँगे तो आप ही न। इसलिए देर न करें और जल्दी से फोन घुमाकर डेट फिक्स कर लें...। बेस्ट ऑफ लक।
- वेबदुनिया फीचर डेस्क

