क्रश को करना है प्रपोज लेकिन नहीं पता कैसे कहें दिल की बात तो अपनाएं ये तरीके
प्रपोज करने के लिए लीजिए इन टिप्स की मदद, आसानी से कह सकेंगे अपने दिल की बात
Couple
How to propose crush : अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करना कुछ लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता है। वैसे बात जब किसी खास को अपने दिल की बात बताने की हो तो हर किसी के लिए ये थोड़ा मुश्किल होता है। ख़ासकर जब बात आपके क्रश की हो। अगर आप उन्हें अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, तो आज इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जो आपको यह करने में मदद कर सकते हैं।
- एक शांत और डीसेंट जगह चुनें जहां आप इत्मीनान से अपने मन की बात कर सकें।
- अपने तरीके से अपने दिल की बात रखें।
- आप लैटर में मैसेज लिखकर भी अपने शब्दों के ज़रिये अपनी बात कह सकते हैं।
- ईमेल या मैसेज भी अपनी बात कहने का अच्छा तरीका है।
- आप किसी ऐसी जगह पर भी प्रपोज कर सकते हैं जहां आपने साथ में अच्छा समय बिताया हो।
- वैसे अगर आप संकोची स्वाभाव के हैं तो ऐसे में आप अपने किसी अच्छे दोस्त की मदद ले सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि दोस्त विश्वसनीय हो और आपके क्रश को ऐसा करने पर बुरा न लगे।
- आप अपने क्रश को गिफ्ट देकर भी आपकी भावनाएं बता सकते हैं।
- गिफ्ट के साथ एक प्यारा सा नोट भी लगा सकते हैं।

