1. खबर-संसार
  2. चुनाव 2009
  3. लोकसभा चुनाव
Written By सुरेश बाफना
Last Updated :गोरखपुर (भाषा) , सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (17:34 IST)

मोदी इतिहास पढ़ें-संजय खान

फिल्म अभिनेता संजय खान
फिल्म अभिनेता संजय खान ने गोरखपुर में कांगेस पार्टी के प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी को 125 वर्ष की बुढ़िया और फिर गुड़िया कहे जाने पर अपनी टिप्पणी में कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को इतिहास पढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास, ऋग्वेद और ऐसे सभी धार्मिक ग्रंथों को पढ़ना और समझना होगा, जिनका पौराणिक चिन्तन तथा धार्मिक आधार है।

उन्होंने वरुण गाँधी द्वारा पिछले दिनों दिए गए वक्तव्य पर कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनके अभिन्न मित्र संजय गाँधी के पुत्र वरुण गाँधी ने एक वर्ग विशेष के अनुचित टिप्पणियाँ की।

उन्होंने कहा कि क्रोध और किसी भावना से प्रेरित होकर दिए गए भाषण और टिप्प्णियाँ खतरनाक हुआ करती हैं। संजय खान ने कहा कि वरुण पर की गई रासुका की कार्यवाही एक कानूनी प्रक्रिया है।
लेखक के बारे में
सुरेश बाफना