पीएम मोदी ने गांधीनगर में डाला वोट, लोगों से की अपील
मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट डाला।
वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों से आग्रह करूंगा कि मतदान एक सामान्य दान नहीं है, हमारे देश में दान का एक महात्म्य है और उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश और गुजरात के मतदाताओं का धन्यवाद देता हूं, जो उत्साह और उमंग के साथ मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। आज तीसरे चरण का मतदान है, अभी चार दौर आगे भी हैं। मैं गुजरात में यहीं का मतदाता हूं और अमित भाई यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
जब प्रधानमंत्री मोदी मतदान केंद्र पर पहुंचे तो केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह वहां मौजूद थे। शाह गांधीनगर सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें