शाम 5 बजे तक 60 फीसदी मतदान, असम में सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम
लोकसभा चुनावों में तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.19 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चरणों की तरह इस चरण के मतदान में अपडेशन के बाद अंतर आ सकता है। 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
06:06 PM, 7th May
शाम 5 बजे तक तीसरे चरण के लिए 60.19 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चरणों की तरह इस चरण के मतदान में अपडेशन के बाद अंतर आ सकता है। 5 बजे तक के आंकड़े के अनुसार असम में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान हुआ।
- असम 74.86%
- बिहार 56.01%
- छत्तीसगढ़ 66.87%
- गोवा 72.52%
- गुजरात 55.22%
- कर्नाटक 66.05%
- मध्य प्रदेश 62.28%
- महाराष्ट्र 53.40%
- उत्तर प्रदेश 55.13%
- पश्चिम बंगाल 73.93%
03:40 PM, 7th May
दोपहर 3 बजे तक कहां कितना मतदान
असम 63.08%
असम 63.08%
बिहार 46.69%
छत्तीसगढ़ 58.19%
गोवा 61.39%
गुजरात 47.03%
कर्नाटक 54.20%
मध्य प्रदेश 54.09%
महाराष्ट्र 42.63%
उत्तर प्रदेश 46.78%
पश्चिम बंगाल 63.11%
01:53 PM, 7th May
तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे 39.92% मतदान। कर्नाटक में 41.59 फीसदी, महाराष्ट्र में 31.55, असम में 45.88, बिहार में 36.69, छत्तीसगढ़ में 46.14, बंगाल 49.27, मध्य प्रदेश में 44.67, गुजरात में 37.83, उत्तर प्रदेश में 38.12, गोवा में 49.04 प्रतिशत मतदान। इस आंकड़े पर नजर डालें तो सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में है, जबकि सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में। बिहार कम वोटिंग के मामले में दूसरे स्थान पर है।
- छत्तीसगढ़ 46.14%
- दादरा, नगर हवेली और दमन दीव 39.94%
- गोवा 49.04%
- गुजरात 37.83%
- कर्नाटक 41.59%
- मध्य प्रदेश 44.67%
- महाराष्ट्र 31.55%
- उत्तर प्रदेश 38.12%
- पश्चिम बंगाल 49.27%
11:52 AM, 7th May
-दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने प्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
-सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मतदान किया।
-अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपना वोट डाला।
-कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की।
-दिग्विजय सिंह ने कहा, ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।
-कर्नाटक में चुनावी ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
-कर्नाटक में चुनावी ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
11:43 AM, 7th May
11:33 AM, 7th May
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भगवंत खूबा और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने मतदान के शुरुआती घंटों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जोशी और खुबा क्रमशः धारवाड़ और बीदर लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भाजपा की दावनगेरे से उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा के साथ उनके पति एवं निवर्तमान सासंद जीएम सिद्धेश्वरा ने भी वोट डाला।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने विजयपुरा में वोट डाला।
कर्नाटक में आज चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावनगेरे और शिमोगा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
10:26 AM, 7th May
सुबह 9 बजे तक मध्यप्रदेश में कहां कितना मतदान
राजगढ़- 16.57%
गुना-16.43%
बैतूल-15.97%
विदिशा- 15.85%
सागर-14.58%
भोपाल- 14.43%
ग्वालियर-12.75%
मुरैना- 12.43%
भिंड- 12.23%
भोपाल में सुबह 9 बजे तक कहां कितना मतदान
बैरसिया- 14.95% वोटिंग
भोपाल उत्तर- 12.59% वोटिंग
नरेला- 14.4% वोटिंग
भोपाल दक्षिण पश्चिम- 12.1% वोटिंग
भोपाल मध्य - 12.14 % वोटिंग
गोविंदपुरा- 15.15% वोटिंग
हुजूर - 10.00% वोटिंग
सीहोर- 12.39% वोटिंग
09:42 AM, 7th May
-गुजरात में सुबह 9 बजे तक 9.83 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 11.13 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 13.14 प्रतिशत और असम में 10.12 प्रतिशत मतदान।
-मध्यप्रदेश में 14.07 प्रतिशत, कर्नाटक में 9:45 प्रतिशत, बिहार में 10.03 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 14.06 प्रतिशत, गोवा में 11.83 प्रतिशत वोटिंग।
-महाराष्ट्र में पहले 2 घंटे में मात्र 6.64 फीसदी लोगों ने डाले वोट।
-विदिशा में महिलाएं लोकतंत्र के उत्सव में लोकगीत गाते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंच रही है।
-मध्यप्रदेश में 14.07 प्रतिशत, कर्नाटक में 9:45 प्रतिशत, बिहार में 10.03 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 14.06 प्रतिशत, गोवा में 11.83 प्रतिशत वोटिंग।
-महाराष्ट्र में पहले 2 घंटे में मात्र 6.64 फीसदी लोगों ने डाले वोट।
-विदिशा में महिलाएं लोकतंत्र के उत्सव में लोकगीत गाते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंच रही है।
09:09 AM, 7th May
गृहमंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने गांधीनगर में किया मतदान।
शरद पवार ने बारामती में वोट डाला।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े।
08:36 AM, 7th May
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार समेत अपने गृहग्राम जैत में किया मतदान। विदिशा में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं शिवराज।
07:48 AM, 7th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला वोट। पीएम मोदी के भाई सोमाभाई ने भी किया मतदान। वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान सामान्य दान नहीं है। सक्रिय भागीदारी से रौनक और बढ़ेगी। वोटिंग को उत्सव के रूप में मनाएं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi casts his vote for #LokSabhaElections2024 at Nishan Higher Secondary School in Ahmedabad, Gujarat pic.twitter.com/i057pygTkJ
— ANI (@ANI) May 7, 2024
07:39 AM, 7th May
पीएम मोदी वोट डालने पहुंचे, अमित शाह ने स्वागत किया। दोनों दिग्गज साथ में वोट डालने पहुंंचे।
PM Shri @narendramodi casts his vote for General Elections 2024 in Ahmedabad, Gujarat. https://t.co/jZo4huOM8K
— BJP (@BJP4India) May 7, 2024
07:29 AM, 7th May
-पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद शहर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
-प्रधानमंत्री मोदी और शाह गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत अहमदाबाद शहर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे।
-पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लोगों से की ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील।
-पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लोगों से की ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील।
तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2024
07:27 AM, 7th May
-कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने अपना वोट डाला।
-गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने नवसारी लोकसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला।
-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने किया मतदान।
-मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजराहो से पार्टी प्रत्याशी वीडी शर्मा ने डाला वोट।
07:26 AM, 7th May
-इस चरण में जिन सीट पर चुनाव होगा उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, पश्चिम बंगाल और असम की चार-चार और गोवा की दो सीट शामिल हैं।
-8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के लिए पात्र होंगे और 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर 18.5 लाख कर्मी तैनात किए गए हैं।
-इस चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर होगा जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में अधिकतर पर जीत हासिल की थी।
-तीसरे चरण में अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर है।

