1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Kurukshetra Lok Sabha Election 2019

कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव 2019 । Kurukshetra Lok Sabha Election 2019

कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव 2019
हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में जीते भाजपा के प्रत्याशी राज कुमार को टिकट न देकर हरियाणा के श्रम कल्याण राज्यमंत्री नायब सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने निर्मल सिंह को मैदान में उतारा है। 

परिचय : हरियाणा में स्थित इस प्राचीन और ऐतिहासिक शहर कुरुक्षेत्र का उल्‍लेख ऋग्वेद और यजुर्वेद में भी किया गया है। यह वही पावन भूमि है जिस पर महाभारत का धर्मयुद्ध लड़ा गया और भगवान श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन को भगवद् गीता का दिव्‍य ज्ञान दिया था। इसे भारत की महान सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है।

जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले की कुल जनसंख्या 9 लाख 64 हजार 231 है।
 
अर्थव्यवस्था : देश का दूसरा एनआईडी यहां स्‍थापित किया जा रहा है। इससे यहां के डिजाइन उद्योग की मांग पूरी होगी। कुरुक्षेत्र बासमती चावल के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां राइस मिल और मेक इन इंडिया के तहत उद्योग-धंधों की स्‍थापना से क्षेत्र में हजारों रोजगारों का सृजन हुआ है।
  
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 14 लाख 98 हजार 459 है, जिसमें 8 लाख 7 हजार 700 पुरुष और 6 लाख 90 हजार 759 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अम्बाला, यमुना नगर, करनाल और कैथल से घिरा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्थित विशाल तालाब का निर्माण कौरवों और पांडवों के पूर्वज राजा कुरु ने करवाया था।

16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के राज कुमार सैनी यहां सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 में आईएनएलडी के बलबीर सिंह सैनी को पराजित किया था।
अगला लेख
गुड़गांव लोकसभा सीट परिचय