1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. amazon-vulcan-rocket-launch-failure-40-satellites-lost

रॉकेट लॉन्च फेल होने की वजह से 40 सैटेलाइट खो बैठी एमेजॉन

Vulcan rocket failure
स्तुति लाल
अमेरिकी दिग्गज कंपनी एमेजॉन को सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट के क्षेत्र में झटका लगा है। रविवार, 15 नवंबर को वुल्कान रॉकेट की असफल उड़ान के कारण कंपनी अपने इंटरनेट नेटवर्क के 40 सैटेलाइट खो बैठी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस और स्पेसएक्स के प्रमुख इलॉन मस्क के बीच सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के क्षेत्र में होड़ तेज हो रही है। ALSO READ: एससीओ सम्मेलन के लिए भारत आ रहे पाकिस्तानी मंत्री
 
यूनाइटेड लॉन्च अलायंस द्वारा संचालित वुल्कान रॉकेट ने अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी। हालांकि, लॉन्चिंग के लगभग 10 मिनट बाद रॉकेट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई और वह उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा तक पहुंचाने में विफल रहा। 
 
एमेजॉन ने यूनाइटेड लॉन्च अलायंस से 38 रॉकेट लॉन्च के लिए करार किया है। भविष्य में वुल्कान रॉकेट के जरिए एमेजॉन अपने 3,232 इंटरनेट सैटेलाइटों में से लगभग आधे को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रहा है। रविवार का मिशन एमेजॉन के लिए अब तक की सबसे बड़ी सैटेलाइट लॉन्चिंग होने वाली थी। ALSO READ: जेनसन हुआंग: कैसे एनवीडिया ने अपना रॉकस्टार सीईओ खो दिया
 
कंपनी जुलाई के बाद से कोई नया लॉन्च नहीं कर पाई थी और उसे इस मिशन से अपने नेटवर्क विस्तार की बड़ी उम्मीदें थीं। एमेजॉन इन उपग्रहों की मदद से 2026 में अपनी व्यावसायिक इंटरनेट सेवा "एमेजॉन लियो" शुरू करने की योजना बना रही है।
लेखक के बारे में
DW
डॉयचे वेले (Deutsche Welle), जिसे आमतौर पर DW के नाम से जाना जाता है, जर्मनी का अंतरराष्ट्रीय प्रसारक है। यह जर्मनी की संघीय सरकार के वित्तपोषण से स्वतंत्र रूप से काम करता है और हिन्दी सहित 32 भाषाओं में निष्पक्ष समाचार, विश्लेषण और मीडिया विकास का कार्य करता है। वेबदुनिया.... और पढ़ें
अगला लेख
एससीओ सम्मेलन के लिए भारत आ रहे पाकिस्तानी मंत्री