सम्बंधित जानकारी
- संन्यास के बाद कनाडा लीग में खेलने के बदले युवराज को मिलेंगे 70 लाख रुपए
- शिखर धवन ने 'बॉटल कैप चैलेंज' के लिए बल्ला पकड़ा और शॉट से गिराकर सबको दंग कर डाला
- यूं निखरी रोहित की बल्लेबाजी, मुश्किल समय में युवराज ने बढ़ाया था हौसला
- क्रिकेटर युवराज सिंह की पार्टी में नजर आईं पूर्व प्रेमिका किम शर्मा
- World Cup : शाकिब अल हसन ने की युवराज की बराबरी, बनाया यह रिकॉर्ड
Yuvraj Singh। युवराज सिंह ने 21 गेंद में 35 और गोनी ने 12 गेंद में 33 रन ठोंके
टोरंटो। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह और मनप्रीत गोनी की तेजतर्रार पारियों के दम पर टोरंटो नेशनल्स ने ग्लोबल टी20 कनाडा में एडमंटन रायल्स के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।
भारत को 2011 में विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 21 गेंद में 35 रन बनाए जबकि 'मैन ऑफ द मैच' गोनी ने 12 गेंद में 33 रन की धमाकेदार पारी खेली।
भारत के दोनों खिलाड़ियों के दम पर टोरंटो नेशनल्स ने 17.5 ओवर में 8 विकेट पर जीत के लिए जरूरी 192 रन बना लिए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाले युवराज इस टीम के कप्तान हैं। वह वैंकूवर नाइट्स के खिलाफ टीम के पहले मैच में 27 गेंद में सिर्फ 14 रन बना सके थे।
