1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shamar Joseph rewarded with CWI International retainer contract

शमार जोसफ को शानदार प्रदर्शन से मिला अंतरराष्ट्रीय रिटेनर अनुबंध

ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज की दूसरे टेस्ट में जीत में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, तेज गेंदबाज Shamar Joseph को अपने खेल अनुबंध में अपग्रेड मिला

Shamar Joseph rewarded with CWI International retainer contract
Shamar Joseph : वेस्टइंडीज की आस्ट्रेलिया पर जीत में शानदार भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शमार जोसफ के अनुबंध को अपग्रेड करके ‘अंतरराष्ट्रीय रिटेनर’ का कर दिया गया।
 
 अब वह क्रिकेट वेस्टइंडीज से उसी तरह के रिटेनर अनुबंध से जुड़ गये हैं जैसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया और अन्य क्रिकेट खेलने वाले देश अपने खिलाड़ियों से केंद्रीय अनुबंध करते हैं।
 
इस तरह का अनुबंध नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को मिलता है।
 जोसफ को पहले फ्रेंचाइजी अनुबंध मिला हुआ था और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच की टेस्ट श्रृंखला से पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था।

ब्रिसबेन में जोसफ ने 68 रन देकर सात विकेट झटके थे और वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया पर आठ रन की उलटफेर भरी जीत दर्ज की थी।
 
जोसफ इस तरह वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय रिटेनर अनुबंध हासिल करने वाले क्रेग ब्रेथवेट, जोशुआ डा सिल्सा और केमार रोच जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गये। 

अनुबंधित खिलाड़ी
(Contracted Players)
 
Alick Athanaze
Kraigg Brathwaite
Keacy Carty
Tagenarine Chanderpaul
Joshua Da Silva
Shai Hope
Akeal Hosein
Alzarri Joseph
Shamar Joseph
Brandon King
Gudakesh Motie
Rovman Powell
Kemar Roach
Jayden Seales
Romario Shepherd
 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
रांची में ओलंपिक कोटा खोने के बाद इस बात से चिंतित है भारतीय हॉकी टीम की कोच