'वह क्रिकेट प्रेमी लोग हैं', कुछ ऐसे शाहिद अफरीदी ने की तालिबान की तारीफ (वीडियो)
पूर्व पाकिस्तान कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। शाहिद अफरीदी अब एक बार और सुर्खियों में है। हाल ही में तालिबान पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एक पाक पत्रकार नालिया इनायत ने शाहिद अफरीदी के मीडिया संबोधन में से एक वीडियो क्लिपिंग ट्विटर पर अपलोड कर इस बात की जानकारी दी। इस वीडियो में शाहिद अफरीदी तालिबानियों की तारीफ की कसीदें पढ़ रहे हैं।
वीडियो में शाहिद अफरीदी कह रहे हैं कि तालिबान इस बार काफी सकारात्मक सोच के साथ आए हैं। यह चीजें हमे पहले नजर नहीं आ रही थी। इस बार उनकी वापसी अच्छी है और उन्होंने महिलाओं को भी काम करने की अनुमति दी है।
शाहिद अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। कुछ ऐसे ट्वीट्स इस विषय पर सामने आए।
शाहिद अफरीदी लगातार 2 टी-20 विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब ले चुके हैं और साल 2009 में पाकिस्तान को टी-20 विश्वकप जितानें में उन्होंने गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी।
अफरीदी ने 398 वनडे मैचों की 369 पारी में 117.00 के स्ट्राइक रेट से कुल 8064 रन बनाए। यही नहीं उनके नाम 395 वनडे विकेट भी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है।
पाकिस्तान के विवादास्पद क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने वनडे करियर में 6 शतक लगाए हैं, जिसमें से 4 शतक के लिए उन्होंने 100 से कम गेंदों का सामना किया। अफरीदी ने वनडे में पहली बार सबसे तेज शतक (102 रन) केवल 36 गेंदों में बनाया था। 4 अक्टूबर 1996 के दिन नैरोबी में उन्होंने इस पारी में 11 चौके और 6 छक्के उड़ाए थे।
शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर भी मैदान में कई बार आमने सामने हुए हैं। वहीं मैदान के बाहर भी गंभीर ने उनके बयानों की जमकर आलोचना की है।(वेबदुनिया डेस्क)
वीडियो में शाहिद अफरीदी कह रहे हैं कि तालिबान इस बार काफी सकारात्मक सोच के साथ आए हैं। यह चीजें हमे पहले नजर नहीं आ रही थी। इस बार उनकी वापसी अच्छी है और उन्होंने महिलाओं को भी काम करने की अनुमति दी है।
इसके अलावा शाहिद अफरीदी ने कहा कि तालिबानी क्रिकेट प्रेमी लोग हैं। वह क्रिकेट को काफी पंसद करते हैं। उन्होंने हाल ही में होने वाली सीरीज के लिए सकरात्मक रुख अपनाया है।❝Taliban have come with a very positive mind. They're allowing ladies to work. And I believe Taliban like cricket a lot❞ Shahid Afridi. He should be Taliban's next PM. pic.twitter.com/OTV8zDw1yu
— Naila Inayat (@nailainayat) August 30, 2021
शाहिद अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। कुछ ऐसे ट्वीट्स इस विषय पर सामने आए।
Thoda ruko.. sabar karo talibaani rule Pakistan mein bhi hoga.
— Surabhi (@surabhi_sainy) August 30, 2021
— batman (@batman4city) August 30, 2021
"They are allowing women to work"... the very concept of 'allowing' women to do anything is repugnant
— Khemta Hannah Jose (@khemta_h_jose) August 31, 2021गौरतलब है कि साल 2016 के बाद कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद शाहिद अफरीदी कभी भी पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं हुए। वह अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। वह पाकिस्तान टीम के लिए 5 विश्वकप में खेल चुके हैं। जिसमें से 2 में वह कप्तान थे।