1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma wants to hit Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा पर रोहित शर्मा को आया गुस्सा, मारना चाहते थे घूंसा

Rohit Sharma
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए रोहित शर्मा अपने ही साथी रवींद्र जडेजा से नाराज थे और वे उनके मुंह पर घूंसा जड़ने की सोच रहे थे। 
 
रोहित शर्मा ने एक टॉक शो में खुद इस बात का खुलासा किया है। जिस समय रोहित का मन जडेजा को घूंसा मारने का कर रहा था उस समय उनके साथ अजिंक्य रहाणे भी मौजूद थे।
 
उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहले दो टेस्ट मैच के बाद जब भारतीय खिलाड़ी जोहानिसबर्ग से 90 किलोमीटर दूर मजीकी सफारी घूमने गए थे तब वो चीता वॉक देखने के लिए जंगल के काफी अंदर तक चले गए थे। इस सफारी के दौरान रोहित के साथ उनकी पत्नी रितिका, अजिंक्य रहाणे, राधिका और रवींद्र जडेजा भी गए थे।
 
रोहित ने बताया कि चीता उनकी ओर देख रहा था और जडेजा चीते को आकर्षित करने के लिए अजीब-अजीब तरह की आवाजें निकाल कर उसे अपनी ओर बुलाने का प्रयास कर रहे थे। इस पर रोहित शर्मा काफी गुस्सा हो गए थे और उन्होंने बताया कि उनका मन कर रहा था कि वहीं पर जडेजा को एक जोरदार पंच लगा दूं।  
अगला लेख
अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर ऐतिहासिक सीरीज जीत