सम्बंधित जानकारी
- 12 साल में हुई 8 वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज कभी भारत से 2 से ज्यादा मैच नहीं जीत सका
- विराट ने रोहित के साथ मतभेदों को नकारा, कहा- लोग झूठ परोस रहे हैं
- विराट-रोहित के टकराव को दूर करेगा BCCI, अमेरिका जा सकते हैं राहुल जौहरी
- वेस्ट इंडीज दौरे में धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली
- संन्यास के बाद कनाडा लीग में खेलने के बदले युवराज को मिलेंगे 70 लाख रुपए
Rohit Sharma। पहले टी-20 मुकाबले में 4 छक्के लगाते ही रोहित तोड़ देंगे क्रिेस गेल का ये रिकॉर्ड
लॉडेरहिल (अमेरिका)। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में अगर 4 छक्के लगाते हैं तो वह इस प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
रोहित के नाम 94 टी-20 मैचों में 102 छक्के है, जबकि वेस्टइंडीज के दिग्गज गेल ने महज 58 मुकाबलों में 105 छक्के लगाए हैं। इस सूची में गेल के बाद दूसरे स्थान पर न्यूलीलैंड के मार्टिन गुप्टिल है जिन्होंने 76 मैचों में 103 छक्के लगाए है।
रोहित के बाद गेल का रिकॉर्ड तोड़ना का मौका होगा क्योंकि गेल 3 मैचों की इस टी-20 श्रृंखला का हिस्सा नहीं है। वह हालांकि एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे।
रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 32.37 की औसत से 2331 रन बनाए है जिसमें 4 शतक और 16 अर्द्धशतक शामिल है।
राहित इस श्रृंखला में विश्व कप की लय को बरकरार रखना चाहेंगे जिन्होंने क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 5 शतकीय पारियां खेली थी।
