1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. rishabh pant ex girlfriend isha negi got trolled ipl 2026

ऑफ-फील्ड ड्रामा हाई! ऋषभ की एक्स गर्लफ्रेंड ने दूसरी टीम को किया सपोर्ट, हुई ट्रोल

Rishabh Pant news
Isha Negi Instagram

आईपीएल 2026 में जहां मैदान पर मुकाबले तेज हो रहे हैं, वहीं ऑफ-फील्ड घटनाएं भी बराबर चर्चा बटोर रही हैं। Rishabh Pant इस बार अपनी बल्लेबाजी या कप्तानी के साथ साथ, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड Isha Negi हाल ही में मुल्लांपुर में खेले गए Punjab Kings बनाम Rajasthan Royals मुकाबले के दौरान स्टेडियम में नजर आईं, जहां वो पंजाब टीम को सपोर्ट करती दिखीं।
 
ईशा ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और वीडियो शेयर किए, जिनमें उन्होंने Shreyas Iyer को अपना “फेवरेट कप्तान” बताया। यही बात फैंस के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गई। कुछ यूजर्स ने इसे सामान्य बताया, तो कई लोगों ने इसे लेकर ट्रोलिंग भी शुरू कर दी। पोस्ट का एक हिस्सा बाद में एडिट भी किया गया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे। उन्होंने लिखा था कि उनकी बस एक ही चिंता है कि पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप से बस नीचे न आ जाए।