1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. South Africa defeats India by 23 runs in the fifth T20i

23 रनों से मैच जीतकर द.अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज की अपने नाम

India
INDvsSA कप्तान लॉरा वुलफार्ट (नाबाद 92) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने सोमवार को पांचवें T-20I मुकाबले भारत को 23 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। लॉरा वुलफार्ट को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ और प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 38 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। शेफाली वर्मा (चार), जेमिमाह रॉड्रिग्स (एक) अनुष्का शर्मा (17) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारती फूलमाली ने पारी को संभालने का किया। इसी दौरान 13वें ओवर में एन म्लाबा ने हरमनप्रीत कौर (22) का शिकार कर लिया। 16वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने भारती फूलमाली को आउटकर पवेलियन भेज दिया।

भारती फूलमाली 30 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 40 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 132 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका ने 23 रनों से मुकाबला जीत लिया। ऋचा घोष 15 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रही।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एन म्लाबा और एनडी क्लार्क ने दो-दो विकेट लिये। एलिज़ मारी मार्क्स, क्लोई ट्राइऑन और अयाबोंगा खाका ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले  दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्ताना लॉरा वुलफार्ट ने 56 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 92 रनों की पारी खेली। सुने लूस ने (23) और क्लोई ट्राइऑन ने (12) रनों का योगदान दिया। सिनालो जाफ्टा (16) रन बनाकर नाबाद रही। चार बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। भारत की ओर से रेणुका सिंह, श्री चारणी और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिये।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
इंदौर में संपन्न हुई पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता; दीपेंद्र और तनिष्क रहे विजेता