1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ravi Shastri, Indian cricket team

शास्त्री बोले, भारत घरेलू प्रदर्शन को विदेशों में भी जारी रखेगा

Ravi Shastri
नई दिल्ली। टीम इंडिया के प्रमुख रवि शास्त्री ने कहा है कि भारतीय टीम घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है और वह अपने इसी प्रदर्शन को विदेशी दौरों पर भी जारी रखेगी। 
         
विश्व टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन भारतीय टीम ने लगातार नौ सीरीज जीतकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत ने इन नौ सीरीजों में छह घर में और एक एशिया के बाहर वेस्टइंडीज में जीती हैं। भारतीय टीम अगले वर्ष जनवरी में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। 
         
शास्त्री ने कहा, भारतीय टीम इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है और शीर्ष पर रहना ही उनकी प्राथमिकता है। टीम घर में और घर के बाहर खुद को साबित करने के लिए बेकरार है। ऐसा माना जाता है कि विदेशों में भारत का प्रदर्शन सही नहीं रहता है। हम चाहते हैं टीम इस धारणा को बदले और अगले वर्ष हमें ऐसा करके दिखाना है। 
         
कोच ने कहा, हम घर और बाहर के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। इन दिनों हम घर में खेलें या बाहर खेलें, हम सिर्फ अच्छे प्रदर्शन करने पर ध्यान देते हैं। (वार्ता)
अगला लेख
रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक ने खड़ा किया 570 रन का पहाड़