सम्बंधित जानकारी
- रणजी क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए दिल्ली को चमत्कार की जरूरत
- रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा को हराकर ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंचा जम्मू-कश्मीर
- गोवा ने नागालैंड को रौंदा, प्लेट ग्रुप तालिका में शीर्ष पर लौटा
- दिल्ली के ओपरन अनुज रावत ने शतक लगाकर रणजी ट्रॉफी मैच में 186 रनों की बढ़त बनाई
- Ranji Trophy में 12000 रनों के एवरेस्ट पर पहुंचे 41 साल के वसीम जाफर
रणजी ट्रॉफी में सरफराज का एक और धमाका, दोहरे शतक से 31 रन दूर, मुंबई मजबूत
मुंबई। सरफराज खान (नाबाद 169) और आकर्षित गोमेल (122) रन की शतकीय पारियों की बदौलत मुंबई ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए और बी मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट पर 352 रन बना लिए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की ओर से सरफराज ने 204 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 169 रन और गोमेल ने 122 रन की शतकीय पारी में 11 चौके और 1 छक्का जड़ा। सरफराज ने इस साल जनवरी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक लगाया था।
मुंबई की पारी में हार्दिक तामोर (12) के रुप में पहला विकेट गिरने के बाद गोमेल और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 43 रन की पारी में 9 चौके लगाए। सूर्यकुमार के आउट होने के कुछ देर बाद ही सिद्धेश लाड भी 4 रन के मामूली स्कोर बनाकर जल्द ही पैवेलियन लौट गए। इसके बाद सरफराज ने गोमेल का साथ मिलकर मुंबई की पारी को संभाला और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 275 रन की बड़ी साझेदारी हुई।
दिन का खेल खत्म होने तक सरफराज और अंकुश जायसवाल बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। मध्य प्रदेश की ओर से कुलदीप सेन ने 67 रन देकर 3 विकेट और कप्तान शुभम शर्मा ने 34 रन पर 1 विकेट लिया।
