सम्बंधित जानकारी
- Ranji Trophy : सरफराज खान की जिंदगी में 5 साल में पहली बार आई खुशी
- सरफराज खान के लिए लाइफ है 'दंगल', रणजी ट्रॉफी के 2 मैच में ठोंक डाले रिकॉर्ड +500 रन
- 22 साल के सरफराज खान ने Ranji Trophy में बैक टू बैक बनाए ये रिकॉर्ड
- History of Ranji Trophy : क्या आपको मालूम है किस खिलाड़ी के नाम से यह शुरु हुई?
- Ranji Trophy में दिल्ली और बंगाल के बीच पहली पारी की बढ़त के लिए जंग
Ranji Trophy में 12000 रनों के एवरेस्ट पर पहुंचे 41 साल के वसीम जाफर
नागपुर। विदर्भ के बल्लेबाज वसीम जाफर केरल के खिलाफ मंगलवार को रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान इस टूर्नामेंट में 12000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
41 वर्षीय जाफर ने 1996-97 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और वह मुंबई तथा विदर्भ की तरफ से रणजी में खेले हैं। वह भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रणजी में 150 मैच खेले हैं। वर्ष 2018 में वह रणजी ट्रॉफी में 11000 रन बनाने वाले भी पहले खिलाड़ी बने थे।
उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच में 1944 रन बनाए हैं। जाफर ने अपने टेस्ट करियर में पांच शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक भी लगाया है।
