1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Poonam Raut, Womens Cricket, Captain Poonam Raut

पूनम राउत करेंगी भारत ए महिला टीम की कप्तानी

Poonam Raut
नई दिल्ली। पूनम राउत ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुंबई में 15 से 19 अक्टूबर तक होने वाले एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत ए टीम की कप्तानी करेंगी। 
 
 
भारतीय महिला चयन समिति ने इस सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय ए टीम की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया ए टीम तीन एकदिवसीय मैचों और ट्वंटी-20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई हुई है। सीरीज का पहला मैच 15 अक्टूबर, दूसरा 17 अक्टूबर और तीसरा 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 
टीम इस प्रकार है- पूनम राउत (कप्तान), प्रिया पुनिया, देविका वैद्य, मोना मेशराम, तनुश्री सरकार, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, सुश्री दिव्यादर्शनी, सी प्रत्युशा, रीमालक्ष्मी एक्का, शिखा पांडे, नेत्रा एल, हेमाली बोरवनकर, कविता पाटिल, प्रीति बोस।
अगला लेख
भारत को युवा ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार