रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian players, Youth Olympics, Australia, hockey team
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (17:30 IST)

भारत को युवा ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Indian players
ब्यूनस आयर्स। भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को युवा ओलंपिक खेलों की 5 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा है।
 
 
भारत की लगातार तीन जीत के बाद यह पहली हार है। भारत का 5वां मुकाबला कनाडा से होगा। भारत के लिए कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने 6वें और 18वें मिनट में गोल किए जबकि आनंद शिवम ने 20वें मिनट में गोल किए। 
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे ही मिनट में माइल्स डेविस के गोल से बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने इसके अगले मिनट में जेम्स कॉलिंस के गोल से स्कोर 2-0 कर दिया। विवेक ने 6वें मिनट में भारत का खाता खोला। आधे समय तक ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे था। 
 
ऑस्ट्रेलिया ने 17वें मिनट में एलेस्टेयर मरे के गोल से अपनी बढ़त को 3-1 पहुंचा दिया। मरायस ब्रैडले ने 19वें मिनट में स्कोर 4-2 कर दिया। भारत ने 20वें मिनट में शिवम के गोल से स्कोर 3-4 किया। शिवम ने आखिरी मिनट में एक शानदार प्रयास किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर ने उसे बचाकर अपनी टीम को 4-3 से जीत दिला दी।
ये भी पढ़ें
रूसी अंतरिक्ष यान की आपात लैंडिंग, चालक दल के सदस्य सुरक्षित