सम्बंधित जानकारी
- भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया
- वेस्टइंडीज के खिलाफ मैचों से तैयार होगी टी-20 वर्ल्ड कप की स्क्वॉड : कोहली
- वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका, आंद्रे रसेल टी-20 सीरीज से बाहर, जेसन मोहम्मद को मौका
- विश्व कप के बाद टी-20 श्रृंखला से क्रिकेट के मैदान पर लौटेगी टीम इंडिया
- पहले टी-20 मुकाबले में 4 छक्के लगाते ही रोहित तोड़ देंगे क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड
Navdeep Saini। नवदीप सैनी बोले, जब भारतीय टीम की कैप मिली तो विश्वास ही नहीं हुआ
लॉडेरहिल (अमेरिका)। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भारत के लिए शानदार पदार्पण के बाद कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जब उन्हें भारतीय टीम कैप दी गई तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ था।
शनिवार को 17 रन देकर 3 विकेट के शानदार प्रदर्शन के बाद 26 साल के सैनी भारत की 4 विकेट की जीत में स्टार रहे। उन्हें इसके लिए 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया जिससे भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट पर 95 रन ही बनाने दिए। भारत ने इसके बाद 2.4 ओवर शेष रहते 4 विकेट से जीत हासिल की।
बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर सैनी ने अपने सीनियर तेज गेंदबाज साथी भुवनेश्वर कुमार को दिए साक्षात्कार में कहा कि जब मुझे शनिवार की सुबह भारत की कैप दी गई तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि आज वही दिन है जिसका मैं इंतजार कर रहा था।
हाथ पर भेड़िए को दर्शाने वाले टैटू के बारे में पूछने पर सैनी ने कहा कि बचपन में मैं और मेरा बड़ा भाई भेड़ियों की काफी फिल्में देखते थे इसलिए मैंने यह टैटू बनाया था। (भाषा)
