1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni will not be able to play for India again: Harbhajan Singh

MS Dhoni भारत के लिए फिर नहीं खेल पाएंगे : हरभजन सिंह

MS Dhoni
नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए काफी खेल चुके हैं और अब वह भारत के लिए फिर कभी नहीं खेल पाएंगे। हरभजन भारतीय टीम में धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेलते हैं। 
 
हरभजन इस सत्र में चेन्नई के लिए धोनी की कप्तानी में खेलते लेकिन आईपीएल के 13वें सत्र को कोरोना वायरस के खतरे के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऑफ स्पिनर ने इंस्टाग्राम चैट पर भारतीय सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ बातचीत में कहा, 'धोनी भारत के लिए पर्याप्त खेल चुके हैं और अब वह भारत के लिए फिर नहीं खेल पाएंगे। 
 
2019 का विश्व कप वह समय था जब धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त कर सकते थे और आईपीएल में खेलना जारी रख सकते थे।' आगामी सात जुलाई को 39 साल के होने जा रहे धोनी पिछले साल हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद क्रिकेट मैदान से बाहर हैं और उनकी वापसी या संन्यास को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं। 
 
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि धोनी को आईपीएल में अपनी फॉर्म साबित करनी होगी तभी जाकर वह इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप की दावेदारी में शामिल हो पाएंगे। (वार्ता)
अगला लेख
इंगलिश प्रीमियर लीग ने सत्र खत्म करने के लिए ठोस प्रस्ताव पेश किया