1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni Spotted in the spectators stand during US Open Quarter Final

महेंद्र सिंह धोनी हैं टेनिस के शौकीन, US Open में दिखे दर्शक दीर्घा में (Video)

MS Dhoni
भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी टेनिस के शौकीन हैं यह देश को आज पता चला। महेंद्र सिंह धोनी से पहले कई क्रिकेटर भी टेनिस के शौकीन रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी विंबलडन का मैच देखने पहुंचे थे। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी चुपचाप अमेरिकी ओपन का क्वार्टरफाइनल मैच देखने पहुंच गए। वह कैमरे में दर्शक दीर्घा में कैद हुए।
अल्कारेज ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरिव जूनियर को 6-3,6-2,6-4 से हराकर अंतिम चार में अपना स्थान सुनिश्चित किया।मैच के बाद अल्कराज ने कहा “पिछले साल मैं किसी ग्रैंड स्लैम के अपने पहले सेमीफाइनल का सामना कर रहा था। अब मैं अपने चौथे मुकाबले का सामना कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं बिल्कुल अलग खिलाड़ी हूं। मुझे लगता है कि मैं अधिक परिपक्व हो गया हूं। मैं उन प्रकार के दबावों से बेहतर तरीके से निपटता हूं।”

अल्कराज ने ज्वेरेव के खिलाफ ब्रेक प्वाइंट पर चार में से चार में बेहतरीन प्रदर्शन किया और प्रत्येक को अपने पक्ष में तब्दील किया। उन्होंने अपने खिलाफ सभी पांच ब्रेक प्वाइंट भी बचाये।

स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा “जब मैं ब्रेक प्वाइंट का सामना कर रहा होता हूं तो मैं इस बारे में नहीं सोचने की कोशिश करता हूं। मैं इसके बारे में एक सामान्य बिंदु के रूप में सोचने की कोशिश करता हूं। अगर मैं वापसी कर सकता हूं, तो मैं ऐसा करता हूं। अगर मैं दूसरी गेंद पर नेट तक जा सकता हूं तो ऐसा करूंगा। मैं उस पल में यही सोच रहा हूं।”
अगला लेख
महेंद्र सिंह धोनी के बाद रांची से ही दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश खत्म की ईशान किशन ने