1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Joe Root slams first test ton on Australian soil against Red ball
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 5 जनवरी 2026 (15:18 IST)

लाल गेंद के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जो रूट का पहला टेस्ट शतक (Video)

Joe Root
AUSvsENG सिडनी में खेले जा रहे अंतिम एशेज टेस्ट में जो रूट ने शानदार 242 गेंदो में 160 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लाल गेंद के खिलाफ पहला टेस्ट शतक जमाया है। इससे पहले इस एशेज टेस्ट सीरीज में जो रूट ने ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गुलाबी गेंद पर टेस्ट शतक जड़ा था। कुल मिलाकर इस सीरीज में जो रूट के 2 शतक हो गए हैं।

जो रूट ने इस तरह अपने करियर का 41वां टेस्ट शतक जड़ा है। शतकों के मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। वह अब सिर्फ जैक कालिस और सचिन तेंदलुकर से पीछे हैं।
57 रनों पर 3 विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ शानदार 169 रनों की साझेदारी बुनी। हैरी ब्रूक ने 84 रन बनाए और शतक चूक गए।जो रूट की 160 रनों की पारी इतनी अहम थी कि पूरी इंग्लैंड की टीम 384 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसर ने 60 रन देकर 4 विकेट लिए।

 इंग्लैंड के कल के तीन विकेट पर 211 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में 226 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गिरा। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। 229 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका मिचेल स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स (शून्य) को आउट कर दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जेमी स्मिथ ने जो रूट के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। जो रूट ने लंच से पहले 160 गेंदों में अपने टेस्ट करियर अपना 41वां शतक पूरा किया। उन्होंने 242 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 160 रनों की पारी खेली। 75वें ओवर में मार्नस लाबुशेन ने जेमी स्मिथ (46) को अपना शिकार बना लिया। विल जैक्स (27) रन बनाकर आउट हुये। 98वें ओवर में माइकल नीसर ने जॉश टंग (शॅन्य) को बोल्ड कर 384 के स्कोर पर इंग्लैंड की पहली पारी का अंत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नीसर ने चार विकेट लिये। मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। कैमरन ग्रीन और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।