1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. team india squad annoucement against new zealand odi series ind vs nz odi series
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शनिवार, 3 जनवरी 2026 (17:31 IST)

भारत–न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, होगी इस खास खिलाड़ी की वापसी

Team India
India vs New Zealand Team Squad Announcement : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान चुना गया है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।
 
टीम में सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद है, जिससे बल्लेबाज़ी को मजबूती मिलेगी। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। ऑलराउंड विभाग में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं, जबकि गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे।
 
इस सीरीज़ के तीनों मैच क्रमशः वडोदरा, राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे। चयनकर्ताओं ने कार्यभार को ध्यान में रखते हुए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया है, जबकि टीम को नए साल की अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों पर होगी।





  1. पहला ODI: 11 January – Vadodara
  2. दूसरा ODI:  14 January – Rajkot
  3. तीसरा ODI:  18 January – Indore
भारत की वनडे टीम (न्यूजीलैंड के खिलाफ)
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल
ये भी पढ़ें
लाल गेंद के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जो रूट का पहला टेस्ट शतक (Video)