रूट का बल्ला बोला: रन मशीन ने तोड़े द्रविड़-कैलिस-स्मिथ के रिकॉर्ड!
Joe Root Records : जो रूट (150) की शानदार सेंचुरी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन जबरदस्त बढ़त बना ली है। रूट के 38वें टेस्ट शतक की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 7 विकेट पर 544 रन ठोक दिए। भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमट गई थी, ऐसे में इंग्लैंड को अब 186 रन की बढ़त मिल चुकी है।
जो रूट ने इस धमाकेदार पारी में ओली पोप (71) के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 रन और स्टोक्स के साथ 142 रन की पार्टनरशिप की।
248 गेंदों की इस क्लासिक पारी में रूट ने 14 चौके लगाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। जैसे ही उन्होंने 120 रन पूरे किए, वो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग (13378 रन) को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
रूट ने इस टेस्ट में भारत के राहुल द्रविड़ (13288) और साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस (13289) को भी पीछे छोड़ दिया। अब उनके आगे सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (15921 रन) हैं।
Joe Root now at 2nd place in Most Runs in Test format!#ENGvsIND pic.twitter.com/DngHl30Qns
— (@Shebas_10dulkar) July 25, 2025
भारत के खिलाफ ये रूट का 12वां टेस्ट शतक है। उन्होंने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके भारत के खिलाफ 11 शतक थे।
ये रूट का टेस्ट करियर का 38वां शतक है। इस मामले में वो श्रीलंका के कुमार संगकारा के साथ बराबरी पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन (51), कैलिस (45) और पोंटिंग (41) हैं।
स्टोक्स एक समय 66 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे लेकिन बाद में फिर से बल्लेबाजी करने आए।
भारतीय गेंदबाज थके हुए नजर आए। बुमराह (1 विकेट, 95 रन) की स्पीड भी गिर गई थी। सिराज (1 विकेट, 113 रन) ने मेहनत की लेकिन ज्यादा असर नहीं दिखा सके। अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) भी खास कुछ नहीं कर पाए।
A day that will live long in the memory...
— England Cricket (@englandcricket) July 25, 2025
Joe Root - history maker pic.twitter.com/8st2ZLlX7Q
पिच पर अब बॉल नीचा रह रहा है, ऐसे में इंग्लैंड बड़ी लीड लेकर भारत पर और दबाव बनाने की कोशिश करेगा, क्योंकि अगले दो दिन बल्लेबाजी करना और मुश्किल हो सकता है।
रूट ने चारों ओर शॉट लगाए कवर ड्राइव्स, पुल शॉट्स, स्वीप और रिवर्स स्वीप से रन बटोरे। उनका विकेट आखिरी सत्र में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने लिया। रूट क्रीज छोड़ बैठे थे और ध्रुव जुरेल ने तेजी से स्टंपिंग कर दी।
रूट का क्लास दिखा, रिकॉर्ड टूटे, इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, अब भारत पर दबाव है।
ALSO READ: आंखों के सामने 15 डेब्यू, कब टूटेगा अभिमन्यु के इंतजार का चक्रव्यूह? कब तरस आएगा इस खिलाड़ी पर?

