सम्बंधित जानकारी
- विराट कोहली को घेरा, गंभीर के बाद अब कुंबले ने भी फेंकी गुगली
- विश्व कप के लिए आईपीएल के मैचों में शमी को मिलेगा पर्याप्त आराम : माइक हेसन
- IPL से पहले गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, उठे यह सवाल
- IPL 2019 के मैचों का संपूर्ण कार्यक्रम घोषित, पहली टक्कर धोनी और विराट के बीच
- world cup 2019 से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने दी टीम इंडिया को खास सलाह
कोहली की महानता चीजों को सरल रखने में है : जैक कैलिस
कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका के ऑराउंडर जैक कैलिस को लगता है कि केवल विराट कोहली ही इसका जवाब दे सकते हैं कि वह सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं या नहीं, लेकिन चीजों को सरल रखने की काबिलियत भारतीय कप्तान की सबसे बड़ी खूबी है।
कोहली ने 30 साल की उम्र में 66 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिए हैं और कईयों का मानना है कि वह तेंदुलकर के सभी बल्लेबाजी रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रबल दावेदार हैं।
खेल के महान ऑराउंडर में से एक कैलिस ने कहा, मेरा मानना है कि कोहली जहां तक आगे बढ़ना चाहे, वहां तक जा सकता है। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। उसके अंदर बेहतर करने की भूख है। वह कड़ी मेहनत करता है। इतने वर्षों में उसने यह साबित किया है। उसके बारे में सबसे अहम चीज यही है कि वह चीजों को सरल रखता है। लोग उसकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाते हैं।
तो क्या कोहली तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ सकते हैं तो कैलिस ने कहा, केवल कोहली ही इसका जवाब दे सकता है। अगर वह फिट रहता है और आगे बढ़ने का इच्छुक है तो कुछ भी उसकी पहुंच से दूर नहीं है। (भाषा)
