1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPL 2020 IPL-13 IPL Date IPL Final Date

IPL 2020 के मैच समय में बड़ा बदलाव, Final की तारीख का ऐलान

IPL 2020
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 में होने जा रहे 13वें संस्करण के लिए आज बड़े बदलाव के साथ ही Final मैच की तारीख का ऐलान कर कर दिया गया। आईपीएल-13 का पहला मैच 29 मार्च 2020 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जबकि फाइनल मैच 24 मई 2020 को खेला। IPL के मैच रात 8 बजे के बजाए शाम साढ़े 7 बजे से शुरू करने की भी कवायद चल रही है।
 
सूत्रों के अनुसार IPL के पिछले सीजन और 2020 के नए सीजन में बहुत कुछ नया होने जा रहा है। पिछला सीजन 45 दिनों तक चला था जबकि नया सीजन 57 दिनों तक चलने वाला है। चूंकि मैच देर रात में खत्म होते थे और दर्शकों को परेशानी आती थी, लिहाजा अब मैचों का समय बदला जा सकता है और ऐसा हुआ तो IPL 2020 के मैच शाम को साढ़े 7 बजे शुरु होना पक्का है।
 
यही नहीं, तपती दोपहर के मैचों को कम किया गया है क्योंकि अप्रैल से ही गर्मी शुरू हो जाती है और मई तक आते आते वह शबाब पर पहुंच जाती है। भीषण गर्मी में खिलाड़ी भी परेशान होते हैं और दर्शक भी। यह भी संभव है कि रविवार को 2 मैच आयोजित किए जाएं। वैसे आईपीएल का पूरा शेड्‍यूल अभी फाइनल होना बाकी है। 
 
वैसे समय के बदलाव के बारे में आईपीएल फ्रेंचाइजी खुश नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि यदि समय जल्दी किया गया तो कामकाजी दर्शक कम संख्या में स्टेडियम पहुंचेंगे। वैसे भी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्या सभी को पता है। बहरहाल, आईपीएल के वक्त के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Team India के रद्द मैच का 'मेनन परिवार कनेक्शन' जानकर रह जाएंगे हैरान