सम्बंधित जानकारी
- World Cup 2019 : भारत सरकार जारी करेगी 500 और 1000 के चांदी और सोने के स्मारक सिक्के
- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया
- World Cup 2019 : भारत के लिए अहम होगा धोनी का अनुभव और ‘फिनिशिंग टच’
- World Cup 2019 : मोईन अली की दर्शकों से अपील, स्मिथ और वॉर्नर के साथ भद्रता बरतें
- World Cup 2019 के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, आर्चर भीतर, विली और डेनले बाहर
World Cup 2019 : भारतीय टीम विश्व कप 2019 के लिए रवाना
मुंबई। विराट कोहली की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को मुंबई से इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए रवाना हो गई।
भारत ने वर्ष 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आखिरी बार वनडे विश्व कप खिताब जीता था और अब विराट की कप्तानी में वह खिताब की प्रबल दावेदार के तौर पर आईसीसी टूर्नामेंट में उतरेगी।
विश्व कप में 10 टेस्ट दर्जा प्राप्त देश खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगे। सभी टीमें राउंड रॉबिन प्रारूप में एक दूसरे से मुकाबले खेलेंगी तथा टीमों को ग्रुपों में विभाजित नहीं किया गया है।
विश्व कप से पूर्व भारत 24 मई से अभ्यास मैचों में उतरेगी जहां 25 मई को वह पहला मैच न्यूजीलैंड से खेलेगी जबकि 28 मई को वह बांग्लादेश से खेलेगी। भारत विश्व कप में 5 जून को रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
भारतीय टीम ने वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीता था। इंग्लैंड रवाना होने से पूर्व भारतीय टीम के कप्तान विराट और कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप बताया था।
विराट ने कहा था, यह सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप होगा जिसमें कोई भी टीम किसी को भी उलटफेर का शिकार बना सकती है। हमारी कोशिश केवल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, यदि हम ऐसा कर सकें तो परिणाम हमारे हक में होंगे।
