1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India vs Westindies run feast creates many ODI records

पहली बार किसी वनडे में बने 5 शतक, INDvsWI मैच की यह रही 11 बड़ी बातें

West Indies
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक (101 रन) की बदौलत भारत ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए 406 रनों के लक्ष्य को बौना बना दिया और पिछले मैच की तरह यह मैच भी 8 विकेटों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए थे लेकिन भारत ने 252 रनों की सलामी साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। भारत ने यह लक्ष्य 6.3 ओवर पहले ही बना लिया।

दूसरा विकेट पिछले मैच के शतकवीर विराट कोहली का रहा। भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है और सीरीज में अपराजेय बढ़त बना चुका है।यह वनडे में रनों का पीछा करते हुए भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 360 रनों का पीछा किया था।

शुभमन गिल ने 133 गेंदों में 233 रन बनाए जिसमें 26 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वहीं रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 101 रन बनाए।इस मैच में रिकॉर्ड्स की तो ऐसे झड़ी लगी कि गिनते गिनते क्रिकेट विशेषज्ञ थक गए। पढ़िए इस एतिहासिक मैच की 11 बड़ी बातें:- -वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ सबसे बना वनडे स्कोर बनाया। इससे पहले इंडीज ने साल 2018 में इसी मैदान पर 333 रन बनाए थे।

-पहली बार वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने एकदिवसीय मैच में शतक जड़ा।

-वेस्टइंडीज द्वारा बनाया गया यह वनडे क्रिकेट का स्कोर भारत के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

-वेस्टइंडीज ने अपने एकदिवसीय इतिहास में पहली बार 400 रनों का आंकड़ा छुआ।

-कुलदीप यादव ने 200 वनडे विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले सातवें भारतीय और दूसरे सबसे तेज़ भारतीय बन गए।

-आकिब नबी ने 8.5 ओवर में 84 रन देकर वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया।

-वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दोनों 101 रनों पर आउट हुए।

-रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी में 12 हजार रन और 200 छक्के पूरे किए।

-यह शुभमन गिल के करियर का दूसरा दोहरा शतक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज दोहरा शतक भी है।

-क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी वनडे मैच में पांच शतक बने हैं। इससे पहले तीन पुरूष और एक महिला वनडे में चार शतक लगे हैं।

-क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है जब 400 लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में 438 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
हॉंगकॉंग से हार के बाद भी भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने जीता ब्रॉंज मेडल