1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India A defeats Australia A by fourty nine runs in third ODI

भारत ए ने ऑस्ट्रेलया ए के खिलाफ टाला वाइटवॉश, आखिरी वनडे 49 रनों से जीता

India
AUSvsIND सूर्यांश शेडगे के तेजतर्रार 66 रन और तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने रविवार को  तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हराया लेकिन मेहमान टीम ने शृंखला 2-1 से अपने नाम की।

शेडगे 60 गेंद में 66 रन बनाकर भारत ए की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे। उन्हें निचले क्रम में विपराज निगम (40) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर भारत ए को छह विकेट पर 159 रन की मुश्किल स्थिति से उबारते हुए 275 रन तक पहुंचाया। भारतीय टीम 275 रन पर ऑल आउट हो गई।

भारत ए की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (34 गेंद में 39 रन) और प्रियांश आर्य (45 गेंद में 49 रन) ने 10.4 ओवर में 83 रन जोड़े। बेन ड्वारशुइस (38 रन पर तीन विकेट) ने प्रभसिमरन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद ड्वारशुइस और विल सदरलैंड (44 रन पर तीन विकेट) ने नियमित अंतराल पर भारतीय टीम को झटके दिए।शेडगे और निगम ने उपयोगी साझेदारी करके भारत ए का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाकर ऑस्ट्रेलिया ए के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए ने भी अच्छी शुरुआत की। जोश फिलिप (56) और लियाम स्कॉट (26) ने 15 ओवर में 82 रन जोड़े।

दोनों बल्लेबाज 82 रन के समान टीम स्कोर पर आउट हुए। हालांकि इसके बाद लाचलान शॉ (31) और नाथन मैकस्वीनी (39) ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया ए की उम्मीदें कायम रखीं।

गुरजपनीत ने मैकस्वीनी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए की पारी लड़खड़ा गई।मेहमान टीम ने महज 86 रन के भीतर अंतिम सात विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 226 रन पर सिमट गई।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)