IND vs ENG : जसप्रीत बुमराह की वापसी तय, के एल राहुल पहुंचे लंदन
रांची टेस्ट मैच के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी अलग अलग जगहों पर चले गए हैं, उन्हें 2 मार्च को चंडीगढ़ में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है
IND vs ENG 5th Test KL Rahul Jasprit Bumrah Updates : भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में खेला जाएगा, जहां इंग्लैंड की टीम सीरीज को अपनी तरफ से सकारात्मक तरीके से समाप्त करने की पूरी कोशिश करेगी, हालांकि भारत ने रांची में चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है।
दोनों टीमों के बीच सीरीज अभी 3-1 है, लेकिन सीरीज का आखिरी मैच जीतने से इंग्लैंड पूरी तरह से सीरीज शर्मनाक तरीके से हारने से से बच जाएगा, क्योंकि जब से उन्होंने बैजबाल अप्रोच (Bazball Approach) के साथ खेलना शुरू किया है तब से इंग्लैंड पहली बार सीरीज है।
चौथे मैच में काम के बोझ के कारण जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम दिया गया था, वह अभी ICC Test Rankings में टॉप पर हैं। इस सीरीज में उनके नाम 17 विकेट हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रित बुमराह धर्मशाला में पांचवें टेस्ट मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं। राजकोट में तीसरे टेस्ट के लिए 90 प्रतिशत फिट होने के बावजूद, राहुल (KL Rahul) पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। वे पहला टेस्ट खेलने के बाद चोटिल हो गए थे। खबरें आ रही हैं कि उन्होंने एक विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए लंदन चले गए हैं। वर्क लोड के कारण मैनेजमेंट कुछ खिलाडियों को पांचवे मैच में आराम दे सकता है।
Jasprit Bumrah set to return for the 5th Test against England.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 28, 2024
- KL Rahul doubtful. (Cricbuzz). pic.twitter.com/DyYhDoMoAt
रांची टेस्ट मैच के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी अलग अलग जगहों पर चले गए हैं, उन्हें 2 मार्च को चंडीगढ़ में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। इंग्लैंड और भारत दोनों के खिलाड़ियों के 3 मार्च चंडीगढ़ से धर्मशाला की यात्रा करने की संभावना है।

