सम्बंधित जानकारी
- Under 19 World Cup : भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, किसका रहेगा पलड़ा भारी
- Under-19 World Cup सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान में होगी रोमांचक टक्कर
- ICC Under 19 World Cup : भारत कितनी बार पहुंचा सेमीफाइनल में
- Under 19 World Cup में भारतीय टीम की जीत के नायक यशस्वी यादव, 62 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे
- Under 19 World Cup में कार्तिक त्यागी के शुरुआती झटकों ने ऑस्ट्रेलिया को पस्त किया
ICC Under 19 Cricket World Cup : टीम इंडिया 6 बार फाइनल में पहुंची, 4 बार किया खिताब पर कब्जा
पोचेफस्ट्रूम। ICC Under 19 Cricket World Cup के पहले सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होने वाली है। दोनों टीमों की निगाहें फाइनल में पहुंचने पर होंगी। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अभी तक कोई भी मैच नहीं गंवाया है।
भारतीय टीम 6 बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब पर कब्जा किया है।
भारतीय टीम ने 2000, 2008, 2012, 2018 में वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है, वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान ने 5 बार फाइनल में जगह बनाई जिसमें वह 2 बार खिताब जीतने में सफल रही है। पाकिस्तान 2004, 2006 में खिताब जीतने में कामयाब रहा।
