सम्बंधित जानकारी
- होली से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने दिया विराट कोहली पर बड़ा बयान
- शेन वार्न का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
- शेन वार्न के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दुनियाभर के खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
- इस दक्षिण भारतीय भाषा में लिखा गया है ग्लेन मैक्सवेल की शादी का कार्ड, हुआ वायरल
- ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरा टी-20 हराया श्रीलंका को, 6 विकेट से दी मात
ग्लेन मैक्सवेल ने की अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से शादी, RCB ने किया फोटो ट्वीट
ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आगामी आईपीएल 2022 सीजन से पहले भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।
मैक्सवेल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर विनी के साथ शादी की तस्वीर साझा की। आरसीबी ने नवविवाहित जोड़े को नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। आरसीबी ने ट्वीट में लिखा, “ आरसीबी परिवार मैक्सवेल और विनी के अपने जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत पर खुश है। आप दोनों के सुखी और शांत रहने की कामना करते हैं। ”
मैक्सवेल बेंगलुरु में रहने वाली विनी के साथ पिछले 4 साल से डेटिंग कर रहे हैं। विनी पढ़ने के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में और यहीं पर अपना दिल मैक्सवेल को दे बैंठी। दो साल पहले जब कोरोना वायरस ने खलल नहीं डाला था तब दोनों ने सगाई की थी।
पाक दौरे से नाम लिया था वापस आईपीएल में भी देर से जुड़ेंगे
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले महीने वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए उन्होंने पाक दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मैचों से बाहर रहना तय है। मैक्सवेल ने 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से कहा था कि कार्यक्रम में बदलाव के कारण तिथियों में टकराव होना तय था।
उल्लेखनीय है कि आरसीबी ने पिछले साल नवंबर में मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। आरसीबी 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत करेगा।
दिलचस्प बात यह थी कि कस्तूरी शंकर नामक के एक ट्विटर हैंडल ने ग्लेन मैक्सवेल के शादी का कार्ड शेयर किया जो वायरल हो गया था।इस कार्ड की खास बात यह थी कि यह दक्षिण भारतीय भाषा तमिल में लिखा गया था।
मैक्सवेल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर विनी के साथ शादी की तस्वीर साझा की। आरसीबी ने नवविवाहित जोड़े को नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। आरसीबी ने ट्वीट में लिखा, “ आरसीबी परिवार मैक्सवेल और विनी के अपने जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत पर खुश है। आप दोनों के सुखी और शांत रहने की कामना करते हैं। ”
2 साल पहले ही हुई थी सगाईThe RCB family is incredibly happy for @vini_raman and @Gmaxi_32 on the beginning of this new chapter in their lives.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 19, 2022
Wishing you both all the happiness and peace, Maxi! pic.twitter.com/RxUimi3MeX
पाक दौरे से नाम लिया था वापस आईपीएल में भी देर से जुड़ेंगे
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले महीने वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए उन्होंने पाक दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मैचों से बाहर रहना तय है। मैक्सवेल ने 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से कहा था कि कार्यक्रम में बदलाव के कारण तिथियों में टकराव होना तय था।
उल्लेखनीय है कि आरसीबी ने पिछले साल नवंबर में मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। आरसीबी 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत करेगा।
दक्षिण भारतीय भाषा में था मैक्सवेल की शादी का कार्डGlennMaxwell marrying Vini Raman. Going by the cute traditional Tamil muhurta patrikai, we'd bet there may likely be a TamBram ceremony... Will there be a white gown wedding too?
— Kasturi Shankar (@KasthuriShankar) February 12, 2022
Congratulations Glenn and Vini ! @Gmaxi_32 pic.twitter.com/uJeSjHM1we
दिलचस्प बात यह थी कि कस्तूरी शंकर नामक के एक ट्विटर हैंडल ने ग्लेन मैक्सवेल के शादी का कार्ड शेयर किया जो वायरल हो गया था।इस कार्ड की खास बात यह थी कि यह दक्षिण भारतीय भाषा तमिल में लिखा गया था।
