शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Players from all over the world paid tribute on the death of Shane Warne
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (21:12 IST)

शेन वार्न के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दुनियाभर के खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

शेन वार्न के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दुनियाभर के खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि - Players from all over the world paid tribute on the death of Shane Warne
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के असामयिक निधन पर समूचा क्रिकेट जगह गमगीन है और दुनियाभर से ट्विटर पर मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

सचिन तेंदुलकर : स्तब्ध। तुम्हारी कमी खलेगी वार्नी। मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी-मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारत के लिए तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिए। बहुत जल्दी चले गए।

विराट कोहली : जीवन कितना अप्रत्याशित और अस्थिर है। एक ऐसे महान खिलाड़ी जिन्हें मैं मैदान से बाहर भी जानता था, उनके जाने पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। क्रिकेट की गेंद को टर्न कराने वाले सबसे महान खिलाड़ी #जीओएटी (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम)

युवराज सिंह : विश्व क्रिकेट के लिए दुखद दिन। पहले रॉडनी मार्श और अब शेन वार्न। दिल टूट गया है। वार्न के साथ खेलने की सुखद यादें हैं। वे स्पिन के जादूगर थे और क्रिकेट के लीजैंड। समय से पहले चले गए। उनकी कमी बहुत खलेगी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।

वीवीएस लक्ष्मण : बिल्कुल अविश्वसनीय। मेरे पास शब्द नहीं हैं। लीजैंड और महानतम खिलाड़ियों में से एक। इतनी जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों को संवेदना।

गौतम गंभीर : कुदरती प्रतिभा के साथ उनके जैसे तेवर बिरलों में ही होते हैं। शेन वार्न ने गेंदबाजी को जादू जैसा बना दिया। आरआईपी।

हरभजन सिंह : विश्वास नहीं होता कि शेन वार्न नहीं रहे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे मेरे हीरो। इस पर विश्वास करने का मन नहीं करता। पूरी तरह से टूट चुका हूं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी : काश यह खबर सच नहीं हो। एक लीजैंड और महान क्रिकेटर। यादों के लिए, खेल के लिए धन्यवाद शेन वार्न। आरआईपी।

वीरेंद्र सहवाग : स्पिन को ‘कूल’ बनाने वाले दुनिया के महानतम स्पिनरों में से एक शेन वार्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है लेकिन इस पर भरोसा करना मुश्किल है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।

इरफान पठान : शेन वार्न दर्शकों के पसंदीदा थे। स्पिन के जादूगर। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लीजैंड। आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान। उनकी कमी खलेगी।

ब्रेंडन मैकुलम : नहीं नहीं। दिल टूट गया है। अभी से ‘द किंग’ की कमी खलने लगी।

एडम गिलक्रिस्ट : (टूटे हुए दिल की इमोजी, कोई शब्द नहीं)

भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश : हमारे बचपन को खास बनाने वाला नहीं रहा।

आरआईपी लीजैंड।भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री : शेन वार्न के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उनके खेल को देखकर और प्रेरणा लेकर बड़े हुए। अपूरणीय क्षति।

शोएब अख्तर : इस कमी से उबरने में काफी समय लगेगा। महान शेन वार्न अब हमारे बीच नहीं रहे।

बाबर आजम : इस पर विश्वास करना मुश्किल है। क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति। अपनी जादुई लेग स्पिन से उन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया। आपकी कमी हमेशा खलेगी शेन वार्न। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।

शिल्पा शेट्टी (अभिनेत्री और राजस्थान रॉयल्स की पूर्व सह मालिक) : लीजैंड हमेशा जीवित रहते हैं।

शाहिद अफरीदी : क्रिकेट ने लेग स्पिन गेंदबाजी की यूनिवर्सिटी को खो दिया। अपने करियर की शुरुआत से मैं उनकी गेंदबाजी का कायल था और उनके खिलाफ खेलना हमेशा खास रहा। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
शेन वार्न थे कलाई के जादुगर, फिरकी से बनाया दुनिया को दीवाना