27 रनों से जीता इंग्लैंड, भारत के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज
ENGvsIND इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर भारत के खिलाफ 27 रनों से जीत पाकर 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत की टीम रोहित शर्मा के शतक के बावजूद 360 रनों पर रुक गई।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट (141) के आतिशी शतक और जेकब बेथेल (91), जो रुट (74) तथा जोस बटलर (41) की तेज तर्रार पारियों से तीन विकेट पर 387 रन का विशाल स्कोर बना लिया और फिर भारत की चुनौती को 50 ओवर में सात विकेट पर 360 रन पर थाम लिया।
रोहित ने अपना आखिरी वनडे खेलने की चर्चाओं के बीच 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन ठोके लेकिन उनके टीम के 260 के स्कोर पर आउट होने के साथ ही भारत का संघर्ष समाप्त हो गया। रोहित ने कप्तान शुभमन गिल (77) के साथ ओपनिंग साझेदारी में 147 रन जोड़े। गिल ने 84 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया। ईशान किशन (14)और श्रेयस अय्यर (0) सस्ते में आउट हुए।
विराट कोहली ने 60 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाये लेकिन उनके आउट होते ही भारत की उम्मीदों का अंत हो गया। के एल राहुल ने 12 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाये। सैम करन ने 75 रन पर चार विकेट लेकर भारतीय मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। अर्शदीप सिंह 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
360 रनों का पीछा करते हुए भारत शुरुआत में धीमे खेली लेकिन रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रनों की शानदार पारी खेली। खेल में कई बार ऐसे मौके आए जब लगा टीम इंडिया इंग्लैंड से भी तेज खेली लेकिन अंतिम 10 ओवरों में टीम विकेट गंवाते चली गई और सैम करन ने अपने अंतिम स्पैल में 4 विकेट निकाले।England edge India in a high-scoring contest at Lord's to clinch the ODI series 2-1
— ICC (@ICC) July 19, 2026
: https://t.co/eY31ILqyLW pic.twitter.com/6nSft1Aio7