सम्बंधित जानकारी
- रिकल्टन के शतक से मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ खड़ा किया 244 रनों का पहाड़
- मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (Video)
- हार से परेशान मुंबई इंडियन्स के सामने सनराईजर्स हैदराबाद की चुनौती
- हनुमान भक्त स्पिनर जुड़ा मुंबई इंडियन्स से, मिचेल सैंटनर हुए बाहर
- मुकेश चौधरी ने मां के निधन के बाद की धारदार गेंदबाजी, कप्तान ने जीत की समर्पित
अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टी-20 लीग खेलने को हुए तैयार, होगा दिग्गजों से मुकाबला
अर्जुन तेंदुलकर और विकेटकीपर-बल्लेबाज सिद्धांत अधतराव को टी20 मुंबई लीग के चौथे सत्र से पहले होने वाली नीलामी में शामिल होने के लिए पात्र घोषित किया गया है। पिछले सत्र में ये दोनों अलग-अलग राज्य संघों से खेल चुके हैं।
जहां अर्जुन मुंबई से जाने के बाद पिछले कुछ सत्र से गोवा के लिए खेल रहे हैं वहीं अधतराव ने पिछले सत्र में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व करने के बाद वहां से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने तेंदुलकर और अधतराव दोनों को टी20 मुंबई लीग में भाग लेने की अनुमति दे दी है क्योंकि पिछले 12 महीनों में इन दोनों में से किसी ने भी किसी अन्य राज्य लीग में हिस्सा नहीं लिया है।पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों की प्रतियोगिताओं के लिए नीलामी दो मई को आयोजित की जाएगी जबकि टूर्नामेंट जून के पहले पखवाड़े में खेला जाएगा।
टी20 टूर्नामेंट आयोजित करने वाले राज्य संघों के लिए बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी किसी राज्य संघ द्वारा आयोजित टी20 टूर्नामेंट में भाग लेता है जो 31 अगस्त 2024 को समाप्त होता है तो उसे एक सितंबर 2025 तक किसी अन्य राज्य संघ द्वारा आयोजित किसी भी अन्य टी20 टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
क्रिकेट की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें